Raja Raghuvanshi Hatyakand का खुलासा, सोनम और उसका प्रेमी शामिल

Spread the love

Raja Raghuvanshi Hatyakand (JKJ News): अब हमारे देश में ऐसी ऐसी घटना हो रही है। जो पूरे देश को झकझोर दे रही है। आए दिन कोई ना कोई ऐसी घटना होती है। जिससे आम आदमी तो आम आदमी यहां तक की मुख्यमंत्री को भी परेशान होना पड़ता है। आदमी खुशहाल जिंदगी जीने के लिए एक जीवन साथी चुनता है। माता-पिता उस शख्स का शादी करते हैं। पर जब उस शख्स के जीवन साथी यानी उसकी पत्नी किसी और मर्द को जानने लगती हैं और अपने पति को अहमियत देना छोड़ किसी गैर मर्द को अपना मानने लगती है। वहीं से ही खुशहाल जिंदगी तबाह होने लगती है।

अब के समय में प्यार मोहब्बत तो होना आम हो गया है। पर सोचना समझना उस वक्त चाहिए जब प्यार किया तो शादी करो बाद में किसी और से शादी कर लेती है। फिर मन नहीं लगता है तो पुराने आशिक की याद आने लगती है। और फिर से अपने पति और परिवार से छुप-छुप कर मिलने लगती है। जब दोनों के बारे में पति को पता चलता है तो समझाता है, नहीं समझना पर डांटता है। तो इसी समय पर पत्नी को बुरा लगता है। और वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे देती है।

देश में हो चुकी है कई ऐसी घटनाएं

देश में हो चुकी है कई ऐसी घटनाएं

भारत में आए दिन ऐसी बहुत सारी घटना हुई है जहां अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही अपने पति को जान से मार डाला है। ऐसी घटना में लड़की के माता-पिता का भी दोष जाता है। अगर आप पहले अपने बेटी को संभाल नहीं पाते, समझा नहीं पाते। जब किसी को चाहती है तो उसे डांट कर का जबर्दस्ती मौत का हवाला देखकर किसी और से शादी करवा देते हैं। जो बाद में गलत परिणाम दे दिया जाता है। जिसके चलते जिंदगी भर आपके बेटी को जेल में रहना पड़ जाता है। एक तरह से आप अपने बेटी का जिंदगी बनाने के चक्कर में जिंदगी ही खराब कर देते हैं।

ऐसी घटना हाल फिलहाल में फिर हुआ है। जो पूरे देश में सनसनी खबर बना हुआ है। आपलोग में से कई लोगों को इस घटना के बारे में पता भी होगा। इस हनीमून मर्डर केस की चर्चा सिर्फ एक जिला एक राज्य ही नहीं पूरे देश में हो रही है। तो चलिए आपके पीछे लेकर चलते हैं, यानी कहानी शुरू से करते हैं।

हनीमून पर निकले थे राजा और सोनम रघुवंशी

हनीमून पर निकले थे राजा और सोनम रघुवंशी | Raja Raghuvanshi Hatyakand

मध्य प्रदेश के इंदौर के सहकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी का शादी इंदौर के ही रहने वाली सोनम रघुवंशी से हुआ। शादी होने के कुछ ही दिन बाद हनीमून मनाने के लिए नई जोड़ा इंदौर से मेघालय के शिगांल जाता है। और अचानक से लापता हो जाता है। घर वालों को लगा नई जोड़ा है घूमने फिरने में बैटरी डिस्चार्ज हो गया होगा। या फिर जंगली स्थल में घूमने गए हैं तो नेटवर्क का समस्या होगा। जब नेटवर्क आएगा या मोबाइल चार्ज होगा तो कॉल वापस आएगा ही। क्यों बार-बार कॉल करके उन्हें परेशान किया जाए। कुछ दिन बीतने के बाद भी कॉल नहीं आता है। तो उन्हें घबराहट सी होती है। उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता है तो वह पुलिस के पास जाकर अपना हाल बताते हैं, तो पुलिस खोजबीन करने में जुट जाती है।

जांच में पता चलता है कि प्रेमी जोड़ा 23 मई को नोंग्रियाट गांव के एक होटल से निकलकर लापता हो गया है। उन्होंने रेंट पर एक एक्टिवा स्कूटी ली थी। जो 24 मई को सोहरीम नामक जंगल पर फेंकी हुई मिली। कुछ दिन बारिश होने लगती है। पुलिस जांच बंद कर देती है।

यह जांच करने के बाद खुला पोल

बारिश बंद होने के बाद पुलिस जब फिर से जांच के लिए निकलती है, तो उन्हें 2 जून को गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिल जाता है। जिससे पुलिस को यह समझ में आ जाती है कि किसी ने राजा की हत्या करके शव को गहरी खाई में फेंक दिया है। फिर पुलिस सोनम की खोज में लग जाती है। इसी बीच पुलिस को पता चलता है कि, सोनम गाजीपुर जिले के अंकुशपुर में सड़क के किनारे किसी ढाबे पर बैठी मिलती है। पुलिस जब मौके पर पहुंचती है तो सोनम का कहना है कि कुछ अनजान लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी है। और उसे भी किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया है, क्योंकि सोनम पर ही अपने पति की हत्या का आरोप लगा है।

जांच में पता चलता है कि सोनम का एक प्रेमी भी है, जो इस घटना का मास्टरमाइंड है। सोनम की प्रेमी का नाम राज कुशवाहा है। जिसने फोन से ही सारा कांड करवाया। वह कभी शिलांग नहीं गया। पर फोन से ही कांट्रैक्टर किलर से संपर्क किया। और शिलांग में ही उसे मरवा दिया। जांच में पता चला कि सोनम और उसकी प्रेमी राज कुशवाहा हमेशा एक दूसरे के संपर्क में थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top