स्वतंत्रता दिवस पर कमला एजुकेशन विद्यालय में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
Today Panki News ( JKJ News) : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरही चौक के समीप स्थित कमला एजुकेशन विद्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
खबर को वीडियो में देखें| 👇👇👇👇👇
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पांकी थाना प्रभारी श्री राजेश रंजन उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि,
“यह नन्हे-मुन्ने बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें जो संस्कार, शिक्षा और प्रेरणा आज मिलेगी, वही उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाएगी।”
पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बच्चों को किया सम्मानित, जीवन संघर्ष से कराया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने थाना प्रभारी श्री राजेश रंजन से उनके जीवन के बारे में कई प्रश्न पूछे। बच्चों ने जाना चाहा कि उन्होंने कैसे अपने जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए इस मुकाम को हासिल किया। इस पर श्री रंजन ने बहुत ही सरल भाषा में अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने कहा:
> “मैं भी एक सामान्य परिवार से आता हूँ। जीवन में अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। संघर्ष, मेहनत और लगन ही सफलता की असली कुंजी हैं। अगर आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।”
बच्चों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या उनका सपना बचपन से ही थाना प्रभारी बनने का था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जीवन ने उन्हें कई रास्ते दिखाए, लेकिन अंततः उन्होंने समाज सेवा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र को चुना ताकि लोगों की मदद कर सकें और एक सकारात्मक बदलाव ला सकें।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री राजेश रंजन ने स्वयं सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में हमेशा ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बच्चों और विद्यालय परिवार ने भी थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बच्चों ने उनके चरण स्पर्श किए। यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि उन्हें एक प्रेरणादायक सीख भी मिली कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न देकर ही देश सच्ची श्रद्धांजलि दे सकता है — रुद्र शुक्ला
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी पैतृक गांव नेमरा की क्रांतिकारी भूमि पर पहुंच पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर प्रो विंग कांग्रेस युवा नेता रुद्र शुक्ला जी ने झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया ।
साथ ही झारखण्ड राज्य के परम आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के पिता जी और इस राज्य ही नहीं पूरे देश के जल जंगल जमीन के लड़ाई के प्रणेता झारखंड निर्माण के सजग निर्माता आदरणीय शिबू सोरेन जी के हमारे नहीं रहने पर दुख व्यक्त किया कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अथाह संघर्ष की गवाह है।
यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है – हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है।
उनके दिखाए गए मार्ग पर चल के उनके बनाए हुए झारखंड के हर सपने को साकार करना है
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें ।





