
शत्रुध्न कुमार सिंह/ JKJ NEWS
पलामू, पांकी। आज दिनांक 02 सितंबर 2025, दिन मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे पांकी थाना परिसर में आगामी कर्मा पूजा एवं ईद मिलादुन-नबी पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने की। इस अवसर पर पांकी इंस्पेक्टर पूनम टोपो, पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित चौहान, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, विधायक प्रतिनिधि मिंटी वर्मा, राजेंद्र यादव, तेतराई मुखिया राजेंद्र पांडेय, पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद गुप्ता, पूर्व नूरू मुखिया हाफिजुल हसन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
बैठक में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति के साथ मनाए जाएं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद ने भी संबोधन में कहा कि कर्मा पूजा और ईद मिलादुन-नबी दोनों ही पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम समाज को मिलजुलकर इन पावन पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।





