Panki News : पांकी के सभी छोटी-बड़ी खबरे एक नजर में

Spread the love

पलामू में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सक्रिय : मुकेश सिंह चंदेल बोल

Panki News (JKJ News) : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त करने का संकल्प दोहराया है। संगठन की ओर से हाल ही में मेदिनीनगर में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत वर्मा ने पंचायतों की शक्तियों और जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में पांकी में संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चंदेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “पंचायती राज आज देश में राजीव गांधी की देन है। लेकिन वर्तमान में पंचायतों को दिए गए 29 विभागों का अधिकार पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रहा है। पेशा कानून अब तक लागू न होने से ग्रामीण विकास बाधित है।

संगठन दोनों ही पेशा कानून को लागू करने के पक्ष में

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और संगठन दोनों ही पेशा कानून को लागू करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर सर्वसम्मति बनी है और सरकार से इसे लागू करने की मांग की जा रही है।

मुकेश सिंह चंदेल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पलामू जिला के 21 प्रखंडों का दौरा कर संगठन को मजबूत किया है और प्रखंड स्तर पर समितियां गठित की हैं। उन्होंने दावा किया कि “बहुत कम समय में संगठन को सक्रिय कर बड़ी जनसमर्थन हासिल हुई है। आने वाले दिनों में हम यह दिखाएंगे कि पंचायतों की ताकत ही गांव के विकास का आधार है।

कृषि संकट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत दिल्ली से आपूर्ति बाधित होने के कारण है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बने डैम और सिंचाई परियोजनाओं ने किसानों को सहारा दिया, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों के लिए ठोस पहल करने में असफल रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि संगठन केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जनता के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार कार्रवाई भी करेगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बेनकाब करेगा।

जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित अंचल कार्यालय का लगा रहा है चक्कर, और टूट गए सैकड़ो जोड़े चप्पल

पांकी प्रखंड के पगार खुर्द पंचायत के आरा गांव निवासी राजकेश्वर चौहान की जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित राजकेशवर चौहान ने बताया कि ग्राम आरा में उनके पिता रामचंद्र नुनिया के नाम से जमीन है, जमीन के सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं बावजूद 2 एकड़ भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।

वर्षों से चले आ रहे इस विवाद को लेकर राजकेशवर चौहान ने 2 साल पहले अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन की मापी भी करवाई, लेकिन जमीन के मापी होने के लगभग 2 वर्ष से अधिक अवधि बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक अंचल कार्यालय से मापी संबंधित रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ, पूछताछ के क्रम में अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि उनके यहां किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं है जिससे वे लगातार 2 साल से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं एवं अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन परिणाम सुन्य है।

पलामू पांकी में सड़क दलदल बनी | बसें फंसी | सरकार की नाकामी उजागर | गरीब जनता परेशान

“पलामू जिले के पांकी प्रखंड का बहेरा–नौडीहा गोइनदी मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कल यानी 10 सितंबर 2025 को खराब सड़क के कारण दो बसें दलदल में फंस गईं। सैकड़ों यात्रियों को घंटों तक परेशान रहना पड़ा और आखिरकार पैदल ही घर का रास्ता पकड़ना पड़ा। सवाल उठता है कि आखिर सरकार और प्रशासन कब तक इन इलाकों की उपेक्षा करता रहेगा?

खबर को वीडियो में देखें 👇👇👇👇

यह सड़क बहेरा पंचायत के पगार खुर्द से होकर गुजरती है और सैकड़ों गांवों को पांकी और डाल्टनगंज से जोड़ती है। मंगलवार शाम डाल्टनगंज से आने वाली अलबेला बस और JPS बस जर्जर सड़क पर दलदल में फंस गईं।

बसों में बैठे गरीब मजदूर, किसान, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और बीमार लोग बुरी तरह फंस गए। बरसात और अंधेरे के बीच उन्हें पैदल ही घर जाना पड़ा।

घटना स्थल पर मौजूद विनोद पासवान, गुलशन अंसारी, सुभम सिंह, आनंद सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या सालों से जारी है। शिकायतों के बावजूद सरकार और प्रशासन ने सड़क सुधार पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया

यही सड़क इलाके की लाइफलाइन है।

सुबह 06:00 बजे डाल्टनगंज से निकलने वाली बस रात 07:30 बजे बहेरा पहुंचती है।

सुबह 07:00 बजे निकलने वाली दूसरी बस शाम 06:00 बजे पहुंचती है

इन्हीं बसों से गरीब मजदूर, किसान, मरीज और स्कूली बच्चे सफर करते हैं

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार सिर्फ वादे करती है, लेकिन सड़क की मरम्मत और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं देती।

बरसात में यह सड़क दलदल बन जाती है, बसें फंस जाती हैं, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते और बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

सरकार की इस नाकामी का खामियाजा गरीब और मेहनत करने वाले गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है – अब धैर्य की सीमा टूट चुकी है। अगर सड़क की मरम्मत तुरंत नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

लेवी वसूली की आरोपी महिला गिरफ्तार

लेवी वसूल करने की आरोपी महिला अनिता देवी उर्फ सुनिता को पांकी थाना पुलिस ने होटाई गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि

पांकी थाना कांड सं०- 08/24,के तहत आरोपी महिला नामजद अभियुक्त है। आरोपी पर भादवि 386/387/414/34 भाoदoवि एवं 25(1–b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीoएलoए एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अनीता देवी उर्फ सुनीता देवी, उम्र करीब 44 वर्ष,पति–ध्रुव जी उर्फ राजू राम,साo– में होटाई,थाना–पांकी अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की अधिपत्र प्राप्त था।

बाइक की जोरदार टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत एवं एक की हालत गंभीर मेदिनीनगर रेफर

पांकी – मेदिनीनगर मुख्य रोड पिपरा कोनावाई में बाइक दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत एवं बाइक में सवार की एक युवक की स्थिति नाजुक मेदिनीनगर रेफर… युवक डाल्टनगंज से बसडीहा अपने घर आया था बसडीहा अपने घर से वापस डाल्टनगंज डेरा जाने के क्रम में पिपरा स्थित खड़ी अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान लालमोहन भुईयां (35 वर्षीय) पिता नागेश्वर भुईयां बसडीहा के रूप में बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top