👉 पांकी में पुलिस का बड़ा एक्शन!
250 किलो जावा महुआ और 20 लीटर अवैध शराब नष्ट 🚨
कई गांवों में छापेमारी, उपकरण भी तोड़े गए
📍 पूरी खबर पढ़ें 👇
पांकी (पलामू), 23 मार्च 2026:
शत्रुध्न सिंह/JKJ NEWS
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग गांवों और बस्तियों में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में दबिश दी, जहां अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और संग्रहित करने की सूचना मिली थी।

इन स्थानों पर हुई कार्रवाई:
ग्राम चंद्रपुर में करीब 100 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया।
पांकी बस्ती में 20 किलो जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर विनष्ट किया गया।
सरायडीह में 30 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया।
लोहरसी रोड बस्ती में लगभग 100 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया।
नौडिहा में करीब 100 किलो जावा महुआ के साथ शराब बनाने के उपकरण भी पाए गए, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
कुल विनष्टीकरण:
इस पूरे अभियान में कुल 250 किलो जावा महुआ एवं 20 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस का बयान:
पांकी थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय प्रभाव और संदेश:
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। साथ ही, यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
पांकी थाना की यह पहल न केवल अवैध शराब के खिलाफ एक मजबूत कदम है, बल्कि यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रहा है। आने वाले समय में ऐसे और भी अभियान चलाए जाने की संभावना है, जिससे अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
सीमेंट के बोरे गिरने से मजदूर की मौत, साक्ष्य मिटाने के आरोप में हड़कंप
बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पांकी / पलामू |
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित गजबोर तरवाडीह में एक छड़-सीमेंट दुकान पर हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान पांकी थाना अंतर्गत रतनपुर पंचायत के जीरो बेल्वाटिकर निवासी 35 वर्षीय जयराम तुरी पिता स्व: रामकेश्वर तुरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जयराम तुरी गुप्ता ट्रेडर्स में काम कर रहा था, तभी अचानक सीमेंट के बोरे उसके ऊपर गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से दब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। मृतक के पत्नी सुनीता देवी ने सीमेंट कारोबारी कमेश प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाई है। उन्होंने बताई की हादसे के बाद मामले को दबाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से कमेश प्रसाद घायल पति को पांकी अस्पताल गेट के समीप छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताई की अगर मेरे पति को समय पर इलाज होता तो जान बच सकता था।
सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक के एक पुत्र 12 वर्ष का है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सी एच सी प्रभारी महेंद्र प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की शव को अस्पताल मे लाकर छोड़ दिया गया था शव मे दुर्गण्ध आने लगा था । इसके बाद पांकी थाना को सुचना दिया गया था। उसके बाद चौकीदार और मुखिया को शव सौंप दिया गया जो बिना पोस्टमार्टम कराये अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की मुखिया और परिजनों के द्वारा बोला गया की शव बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया जाय। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया
सीमेंट कारोबारी कमेश प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की मेरे दुकान मे नहीं काम करता था और मेरा दुकान पर यह घटना नहीं घटी है।
खबर को वीडियो में देखें। 👇👇👇👇






