पांकी में ‘साजन ऑटो मोबाइल्स’ ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
क्षेत्र में रोजगार और सुविधा बढ़ने की उम्मीद प्रमुख पंचम प्रसाद।

पांकी। पांकी प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड स्थित किसान जल के समीप शुक्रवार को ‘साजन ऑटो मोबाइल्स’ ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण बन गया।

साजन कुमार शोरूम ऑनर
शोरूम के संचालक साजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब पांकी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ‘साजन ऑटो मोबाइल्स’ में Terra Motors कंपनी के आधुनिक और टिकाऊ ई-रिक्शा किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को एक ही जगह पर वाहन से जुड़ी सभी सुविधाएं—जैसे सर्विसिंग, रिपेयरिंग, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस—प्रदान की जाएंगी।

ई रिक्शा पार्ट्स फोटो
उन्होंने आगे बताया कि खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए आसान फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे वे कम डाउन पेमेंट में ही अपना ई-रिक्शा खरीदकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। साजन कुमार ने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी और उचित दाम पर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि इस तरह के शोरूम और सर्विस सेंटर का पांकी में खुलना क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सर्विस और रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध होना उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि अब ई-रिक्शा चालकों को छोटी-बड़ी खराबियों के लिए बाहर के मिस्त्रियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

‘साजन ऑटो मोबाइल्स’ के माध्यम से उन्हें समय पर और सुलभ सेवा मिलेगी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों की बचत होगी। प्रमुख ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान समय में पांकी क्षेत्र में लगभग 150 से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, जो स्थानीय परिवहन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इससे आम लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी सहूलियत हो रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शोरूम के खुलने से न सिर्फ परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, ई-रिक्शा ऑटोमोबाइल से जुड़े संतोष कुमार, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोरूम के उद्घाटन पर साजन कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन आपसी धन्यवाद ज्ञापन और क्षेत्र के विकास की कामना के साथ किया गया।




