पांकी (पलामू): पांकी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपी के विरुद्ध उद्घोषणा कराई। थाना के एसआई गोपाल रॉय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्राम कुंडेलवा में घोषणा करते हुए बताया कि प्रेम सिंह, पिता प्रमोद सिंह, जो एक युवती के अपहरण से जुड़े मामले में फरार है, उसे न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
उद्घोषणा में स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी तय तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने आरोपी से न्यायालय के समक्ष समय पर उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है।




