Hardik Pandya Replacement : रविंद्र जडेजा का मिला पर हार्दिक पांड्या का नहीं

Spread the love

Hardik Pandya Replacement (JKJ Sports) :– भारतीय टीम से कई खिलाड़ी रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनके जगह पर कई नए खिलाड़ी को मौका भी मिला है। हर खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट के रूप में एक खिलाड़ी मिल चुका है। विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में शुभ्मन गिल को देखा जा रहा है, रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट को अभिषेक शर्मा से, महेंद्र सिंह धोनी के रिप्लेसमेंट को संजू सैमसन और ऋषभ पंत से किया गया, रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट अक्षर पटेल के रूप में हुआ और अक्षर पटेल कहीं ना कहीं रविंद्र जडेजा के कमी को महसूस नहीं होने दे रहा है। अच्छी स्पिन गेंदबाजी अच्छे बल्लेबाजी। कभी-कभार ओपन भी इसे करवाया दिया जाता है।

मतलब साफ है कि रविंद्र जडेजा की कमी महसूस नहीं हो रही है। बस अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। और वह कब पूरा होगा? यह नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि 1.46 बिलियन लोग भारत में रह रहे हैं और भारत में में सबसे ज्यादा क्रिकेट को ही पसंद किया जाता है। यहां एक से बढ़कर एक क्रिकेटर भी हैं, जो डोमेस्टिक सहित आईपीएल में अपना जलवा दिखाकर टीम इंडिया में अपना जगह बना रहे हैं।

यूट्यूब पर देखो :— 👇👇👇👇

कई खिलाड़ी को भी मौका मिला | Hardik Pandya Replacement

जिस खिलाड़ी का हम बात कर रहे हैं उस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वेंकटेश अय्यर, नीतीश कुमार रेडी को मौका मिला। इन सभी खिलाड़ियों को उस एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में आजमाया गया। पर इनमें से किसी एक भी खिलाड़ी ने उस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट नहीं बन पाया। क्योंकि जिस तरह से वह खिलाड़ी बल्लेबाजी करता है, गेंदबाजी करता है, फील्डिंग भी कमाल के करता है। उस तरह के ऑल राउंडर टीम इंडिया को नहीं मिल पा रहा है। टीम इंडिया को गेंदबाज के रूप में गेंदबाज मिल रहे हैं। बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाज में मिल रहे हैं। कैप्टन के बदले कैप्टन मिल रहे हैं। ऑलराउंडर बदले ऑलराउंडर भी मिल रहे हैं।

पर मात्र एक ऐसा ऑल राउंडर है जो कर रहा है वह कोई और प्लेयर नहीं कर पा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं गुजरात टाइटन से निकलकर फिर से वापस अपने आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में जाकर उस टीम के लिए कप्तानी कर रहा है। यानी की हार्दिक पांड्या जिनका पूरा नाम हार्दिक हिमांशु पांड्या है। इस खिलाड़ी का बात ही और है। यह खिलाड़ी लाजवाब है। इस जैसा खिलाड़ी मिलना अभी दूर-दूर तक इंडिया में नहीं दिखाई दे रहा है। T20 में दुनिया का नंबर वन ऑलराउंडर है। अपने आईपीएल टीम में कप्तानी भी कर रहे हैं और इसके पहले हुआ गुजरात टाइटन में थे। जहां उन्होंने कप्तानी भी किया।

आईपीएल में भी दिखा चुका है अपना जलवा

पहले ही सीजन में जहां गुजरात टाइटंस ने एंट्री कि उस सीजन में ही हार्दिक पांड्या ने अपने कप्तानी की बदौलत टीम को फाइनल में पहुंचा और जीता भी। तो वही दूसरे सीजन में उन्होंने अपने टीम को फाइनल में फिर पहुंचाया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से उसका सामना हुआ। पर CSK टीम से गुजरात टाइटंस (GT) को हार मिली। यह बात अलग रही। क्योंकि पहले ही सीजन में जीत दूसरे सीजन में फिर फाइनल यह दिखाती है की कप्तानी कितने मायने रखती है।

गुजरात टाइटंस से निकलकर मुंबई इंडियंस में जाकर रोहित शर्मा के जगह पर कप्तानी करने पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। पर उस खिलाड़ी ने किसी को भी मुंह से जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया। उनका बल्ला अब आग उगलने लगा। तब जाकर जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब वही लोग उनके लिए ताली बजाते हैं। हार्दिक—हार्दिक चिल्लाते हैं।

भारतीय T20 टीम का कर चुका है कप्तानी | Hardik Pandya Replacement

हार्दिक पांड्या ने यह दिखा दिया कि जो आदमी मुंह से नहीं कर सकता है, वह अपने टैलेंट से कर सकता है। एक समय यह भी लग रहा था कि, भारतीय टीम के कप्तान अब हार्दिक पांड्या ही रहेंगे और हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली। मगर हार्दिक पांड्या एक ऐसे ऑलराउंडर है जो हमेशा अच्छे फोन में रहते हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और उनके बार-बार चोटिल होना टीम के लिए काफी दिक्कत होने लगा। तब जाकर उनके जगह पर सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया।

फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। जिसमें ऊपर लिखा हुआ था 1.46 बिलियन भारतीय लोग मगर हार्दिक पांड्या का NO REPLACEMENT और इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स दे रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि उनके जगह पर फिलहाल कोई भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि आने वाले समय में नहीं होगा हां उनसे भी अच्छे प्लेयर मिलेंगे लेकिन अभी नहीं। कई लोगों ने कहा की हार्दिक पांड्या ही हार्दिक पांड्या है। उसके जैसा कोई और प्लेयर कभी नहीं मिल सकता। क्योंकि वह गेंदबाजी में चार ओवर पूरे डाल देते हैं। ऊपर से पावर हिटिंग।

युवराज सिंह का भी रिकोर्ड तोड़ सकता है यह प्लेयर

T20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड अनाउंसमेंट के एक दिन पहले ही साउथ अफ्रीका के साथ पांच T20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था। और आखिरी मैच में जिस तरह से मात्र 16 गेंद में ताबड़तोड़ बैटिंग करके अर्धशतक हार्दिक पांड्या ने बनाया। उससे ये साफ दिखता है कि अब नहीं मिलेगा कोई। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम की ओर से मात्र 14 गेंद में अर्धशतक लगाने वाले ताबड़तोड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा। मगर दो-तीन बोल ज्यादा हो गए, नहीं तो रिकॉर्ड टूटने की करीब पहुंच चुका था। मात्र 25 गेंद में पांच छक्के और 5 चौक की मदद से 252 की स्ट्राइक रेट से 63 रन ठोक डाले।

साउथ अफ्रीका की लास्ट T20 मैच में हराने में हार्दिक पांड्या की यह पारी काफी महत्वपूर्ण रही। क्योंकि साउथ अफ्रीका को हरानो में हार्दिक पांड्या की यह ताबड़तोड़ पारी नहीं होती तो साउथ अफ्रीका इस मैच को आसानी से जीत गई होती। आखिर जो भी हो साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने हरा ही दी। हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट कौन या नहीं कमेंट बॉक्स में आप कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top