इरफान अंसारी का बड़ा बयान : राहुल गांधी की यात्रा की तारीफ, भाजपा पर हमला

Spread the love

इरफान अंसारी बयान (JKJ News) : इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल जी की जो यात्रा है, लंबी लकीर खींच दी है। राहुल जी ने बिहार की जनता को बचा लिया है, युवाओं को बचा लिया है। और ऊपर से तेजस्वी यादव भी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार में जाकर भाजपा को समेटने में सफलता पाई है और चांद-चांद लगा दिए हैं। बिहार में हेमंत सर ने जो कार्यक्रम किया, वह ऐतिहासिक था। उन्होंने एक सभा की और फिर लालू जी से भी मुलाकात की।

खबर को वीडियो में देखें:- 👇👇👇👇

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात को लेकर अंसारी ने कहा – “लालू जी जितने अच्छे इंसान हैं, वैसे व्यक्ति उन्होंने आज तक अपने जीवन में कभी नहीं देखा। वह एक महान व्यक्ति हैं। लोग कहते थे कि लालू यादव का जंगलराज था, लेकिन यह भाजपा के निकम्मे लोग कहते हैं। सच तो यह है कि लालू जी की देन है कि बिहार इतना विकसित हुआ है। उसी ग्राफ और नक्शे पर एनडीए सरकार आज बिहार को आगे लेकर जा रही है। नीतीश कुमार ने थोड़ा-बहुत उसे आगे बढ़ाया है। अगर कांग्रेस के सहयोग से तेजस्वी यादव को सत्ता मिल जाए, तो हम सब बिहार को नई दिशा देंगे।”

 

केंद्र सरकार पर हमला | इरफान अंसारी बयान

 

पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि सेंट्रल से पैसा नहीं मिलेगा तो आप डेवलपमेंट कैसे करेंगे? और जो पैसा मिला, उसे भी सही खर्च नहीं किया गया – तो जवाब में अंसारी बोले:

“भारतीय जनता पार्टी भरोसे लायक नहीं है। भाजपा ₹10 देगी और हल्ला करेगी ₹100 का। मेरे पास सबूत है। पेपर में आया था कि चीनी नहीं मिल रही है, दाल नहीं मिल रही है। कितनी बार हमने लिखा, मांग की, अपना हक मांगा – लेकिन यह एनडीए सरकार, यह केंद्र सरकार पैसा नहीं देती। मीडिया में कुछ और दिखाया जाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। अस्पताल का पैसा रोक रही है। स्वास्थ्य का पैसा रोक रही है। आरोप हमारे माथे पर लगाया जा रहा है। अगर केंद्र पैसा नहीं देगी, तो हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी हैं ना, हम लोग देंगे पैसा।”

 

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की जनता स्वास्थ्य विभाग से खुश है – “थोड़ा बहुत बदनामी विपक्ष करेगा, यह तो राजनीति है। हेल्थ में जब काम हो रहा है तो विरोधी कुछ न कुछ कहेंगे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं काम करता रहूँगा। रही बात फर्जी डॉक्टरों की, तो उसकी जांच होगी। आप नाम बताइए, जिला बताइए। बिना लाइसेंस जो भी फर्जी ट्रेनिंग या क्लीनिक चला रहे हैं, सब पर कार्रवाई होगी।”

 

मोदी जी की मां को लेकर विवाद | इरफान अंसारी बयान

 

जब आगे पत्रकारों ने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई, तो अंसारी ने सफाई देते हुए कहा –

“मां का मुद्दा कहां से आ गया भाई? हमें समझ नहीं आ रहा। भारतीय जनता पार्टी खुद ही यह मुद्दा खड़ा कर रही है। यह कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं था। कांग्रेस के संस्कार में यह नहीं है। जिसने भी यह कुकृत्य किया, उसकी जांच हो रही है और पाया गया है कि वह भाजपा का कार्यकर्ता था। वह पहले भी भाजपा में काम कर चुका है। हमें लगता है कि भाजपा ने उसे पैसे दिए। मां मां होती है – चाहे मोदी जी की मां हों या इरफान अंसारी की मां। सबका सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री आज रो रहे थे, लेकिन असलियत कुछ और है। भाजपा मुद्दा भटकाने का काम कर रही है।”

 

कांग्रेस कार्यालय पर हमला

 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अंसारी ने कहा –

“भाजपा ने बिहार में कांग्रेस ऑफिस पर हमला किया। कांग्रेस का कार्यालय हमारा मंदिर है। लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे लोग वहां कम संख्या में थे। भाजपा के लोग बड़ी संख्या में हमला करने आ गए। राहुल जी ने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने को कहा। लेकिन अगर भाजपा को लगता है कि हम चुप रहेंगे, तो यह गलत है। दम है तो झारखंड में भी हमला करके दिखाए।”

 

निशिकांत दुबे पर टिप्पणी

 

अंसारी ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा –

“दुबे जी का काम ही है – झूठ फैलाना, कोर्ट केस में राजनीति करना और माहौल बिगाड़ना। जनता सब जानती है।” “निशिकांत दुबे बार-बार चैलेंज करते हैं। कोर्ट का मामला था, उस पर टिप्पणी करने से उन्हें मिर्ची लगती है। दुबे जी का यही काम है – हमला करवाना और झूठ फैलाना।”

 

भानु प्रताप शाही पर कड़ा बयान

 

भानु प्रताप शाही को लेकर उन्होंने बेहद सख्त लहजा अपनाया।

अंसारी बोले –

“भानु प्रताप शाही का क्या औकात है? उनके बाप का भी औकात नहीं है। झारखंड हमारी धरती है। यह लोग अंग्रेजों की तरह हैं। अंग्रेजों को हमने भगा दिया, इन्हें भी भगा देंगे। भानु प्रताप शाही झारखंडी नहीं हैं, यह विदेशी हैं। झारखंड ने इन्हें शरण दी है। इसलिए तमीज से बोलना चाहिए। अगर इरफान अंसारी को नहीं जानते हैं तो जान जाएंगे। झारखंड शिबू सोरेन, सुरेंद्र और फुर्खन साहब ने बनाया था। उसी झारखंड को अपमानित करने की हिम्मत इन लोगों में है। रोज दारू पीकर मीडिया में उल्टा-सीधा बोलते हैं और मुझे चुनौती देते हैं।”

निष्कर्ष

इरफान अंसारी के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस और विपक्ष भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी में है। राहुल गांधी की यात्रा और हेमंत सोरेन की सक्रियता से विपक्षी खेमे में नई ऊर्जा आई है।

लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस के गठजोड़ से बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, भाजपा पर हमले और विरोधियों पर तीखे बयान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आने वाला चुनाव बेहद रोचक होने वाला है।

 

बिहार झारखंड सहित देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए यूट्यूब पर जाकर सब्सक्राइब करें हमारे चैनल JKJ News को।

क्लिक करें https://youtube.com/@jkjnewsgroundzero?si=6tkGm7Ty5XYLoyZY

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top