Latehar News : दहेज मुक्त झारखंड की जिलाध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का

Spread the love

दहेज मुक्त झारखंड की लातेहार जिला अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती

 

Latehar News ( JKJ News) । सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाली अन्यायपूर्ण घटनाओं के खिलाफ संघर्षरत संगठन दहेज मुक्त झारखंड ने लातेहार जिले में अपने नए नेतृत्व की घोषणा करते हुए अधिवक्ता अस्मिता एक्का को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा और संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर की गई।

अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने इस अवसर पर कहा, “दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह खोखलाकर रही है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जिले के कोने-कोने में जागरूकता फैलाकर सोच को बदला जाए। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में मैं हरसंभव प्रयास करूंगी।”

दहेज मुक्त झारखंड संस्था केवल दहेज प्रथा ही नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, झूठे मुकदमे, पुलिस उत्पीड़न, वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, मानवाधिकार हनन, नशीले पदार्थों की बिक्री, और चिकित्सीय लापरवाही जैसे गंभीर मामलों में भी पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करती है।

देखें क्या कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने | Latehar News

राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने कहा कि “अस्मिता जैसी जागरूक महिला का जुड़ना संगठन के लिए मील का पत्थर है।” वहीं संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि “अधिवक्ता के रूप में अस्मिता जी का अनुभव संस्था के लिए अमूल्य साबित होगा। यह नियुक्ति समाज में नई चेतना लाएगी।”

प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बब्लू खान ने कहा, “अस्मिता एक्का की नियुक्ति लातेहार की बेटियों के अधिकार की आवाज़ बनेगी। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व जिले में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निर्णायक साबित होगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top