Panki Police Action: केस 142/2020 में अभियुक्त पर Court Istihar तामिला

Spread the love

Panki Police Action (JKJ News)

पांकी थाना कांड संख्या 142/2020 के अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालयीय इस्तेहार तामिला, ढोल-नगाड़े के साथ की गई कार्रवाई

पांकी (पलामू)।

आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को पांकी थाना कांड संख्या 142/2020 (दिनांक 03/12/2020) के अभियुक्त सत्येंद्र उरांव उर्फ सकेद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु जी, पिता रामपाल उरांव, ग्राम ईरगु, टोला तेतरखाड़, थाना पांकी, जिला पलामू के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तेहार का विधिवत तामिला किया गया।

 

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 121A, 353, 307 भा.द.वि., साथ ही 25(1-A)/25(1-b)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

 

न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस प्रशासन द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इस्तेहार का सार्वजनिक रूप से पठन-पाठन कर चस्पा किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सूचित करना तथा विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना है।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top