पांकी में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Spread the love
  1. शत्रुध्न सिंह/ JKJ NEWS 

20/07/2026

पांकी (पलामू)। अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई 20 जून 2026 को पांकी थाना क्षेत्र के डेमा गांव में गश्ती के दौरान की गई।

 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि डेमा गांव के जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बालू लदे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

 

जब्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षा की दृष्टि से पांकी थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top