दिल्ली से सकुशल मिली पिपराटांड़ की लापता किशोरी रिंकी कुमारी, पुलिस की बड़ी सफलता

Spread the love

शत्रुध्न सिंह / JKJ NEWS

20/07/2026

पलामू। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से करीब पांच महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी रिंकी कुमारी को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 06 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लापता किशोरी रिंकी कुमारी (15 वर्ष), पिता गोलू भुईंया, ग्राम गणेशपुर, थाना पिपराटांड़ की निवासी है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर किशोरी को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे आज थाना लाया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पिपराटांड़ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top