पिपराटांड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

शत्रुध्न सिंह/ JKJ NEWS 

पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 1.020 किलोग्राम गांजा, नगद राशि और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टुंडुगरा के पास लाल रंग की पल्सर बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या JH02 AQ 1409) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.020 किलोग्राम गांजा तथा गांजा की खरीद-बिक्री से संबंधित 17,600 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र सिंह उर्फ टुनु सिंह (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय नागदेव सिंह तथा चन्दन सिंह (40 वर्ष), पिता बंशी सिंह, दोनों निवासी ग्राम एवं थाना पिपराटांड़, जिला पलामू के रूप में हुई है।
इस मामले में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 41/2026, दिनांक 01 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जब्त सामग्री
1.020 किलोग्राम गांजा
17,600 रुपये नकद
लाल रंग की पल्सर बाइक (JH02 AQ 1409)
पलामू पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top